{"_id":"6a343b4034ff0b3c7106b018","slug":"120-candidates-selected-at-the-job-fair-deoria-news-c-208-1-deo1047-184885-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रोजगार मेले में 120 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रोजगार मेले में 120 अभ्यर्थियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैतालपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बैतालपुर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर निजी कंपनियों में रोजगार पाने के लिए साक्षात्कार दिए। इसमें 280 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 120 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक चयन सूची में शामिल किया गया।
राजकीय आईटीआई और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में चार कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता एवं कौशल के आधार पर साक्षात्कार लिया। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और निजी क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं तथा युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप नौकरी पाने का मंच मिलता है। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार राम, प्लेसमेंट प्रभारी बालकृष्ण गौड़, संस्थान प्रभारी राम दुलारे मिश्र, सफीक हुसैन सिद्दीकी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।