सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegation of sexual exploitation of a woman; report filed.

Deoria News: महिला केे याैन शोषण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Allegation of sexual exploitation of a woman; report filed.
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड की महिला के साथ शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और आर्थिक ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी वसीम उर्फ चिंटू (35) निवासी अबूबकर नगर उसे डरा-धमकाकर और विश्वास में लेकर वर्ष 2018 से 2025 तक शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने इस दौरान उसका मंगलसूत्र, अन्य जेवरात और करीब चार लाख रुपये भी ले लिए। जब उसने अपने रुपये और जेवर मांगे तब आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वसीम उर्फ चिंटू के खिलाफ पूर्व में भी कोतवाली थाने में कई मामले दर्ज हैं। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed