सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Responsibility assigned to make Yoga Day a success.

Deoria News: योग दिवस को सफल बनाने के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Responsibility assigned to make Yoga Day a success.
विज्ञापन
देवरिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग सप्ताह को सफल बनाने के लिए डीएम मधूसुदन हुल्गी ने सोमवार को अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में 21 जून की सुबह 06 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन योगाभ्यास करेंगे।

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि अधिकारियों के दायित्वों का विवरण बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त एसडीएम एवं सभी खंड विकास अधिकारी चिन्हित प्रत्येक ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, स्थानीय निकाय, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कराएंगे। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षण संस्थानों में योग दिवस का आयोजन, संगोष्ठी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पतंजलि योग समिति एवं ब्रह्मकुमारी आश्रम विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थानों से समन्वय स्थापित कर योग सप्ताह का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed