सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scuffle following a vehicle collision

Deoria News: वाहन की टक्कर के बाद हाथापाई

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scuffle following a vehicle collision
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत के हरैया वार्ड में कूड़ा हटाने के दौरान सोमवार की सुबह नगर पंचायत के वाहन में अनुबंधित बस से टक्कर हो गई। इसे लेकर दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। आसपास के लोगों की मदद से मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ हरैया निवासी सुजीत कुमार नगर पंचायत में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि, सोमवार की सुबह वह हरैया वार्ड के मेन सड़क पर कूड़ा के लिए ट्रैक्टर पीछे कर रहा था। इसी बीच सलेमपुर बाजार की तरफ से एक अनुबंधित बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। दोनों पक्ष ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रभारी कोतवाल दीप नरायण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed