{"_id":"69711e34f62fa83e4b0591e4","slug":"avadh-assam-and-pataliputra-trains-cancelled-bagh-and-clone-express-delayed-deoria-news-c-208-1-deo1022-173146-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अवध असम और पाटलिपुत्र निरस्त, बाघ और क्लोन एक्सप्रेस देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अवध असम और पाटलिपुत्र निरस्त, बाघ और क्लोन एक्सप्रेस देरी से पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। परिचालन संबंधी कारणों से बुधवार को अवध असम एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त कर दिया गया, जबकि रूट की चार अन्य ट्रेनें घंटों की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-छपरा और वाराणसी रेलखंड पर चलने वाली करीब पांच पैसेंजर और पूर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस दिसंबर महीने से ही निरस्त है। वहीं बुधवार को लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस ढाई घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस पांच घंटे, अयोध्याधाम-भटनी पैसेंजर ढाई घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी की सूचना समय से नहीं मिलने के कारण यात्री स्टेशन परिसर में भटकते नजर आए। खासकर दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने में दिक्कत हुई।
देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि मौसम ठीक होने के साथ ही अब ट्रेनें समय पर चलने लगी है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
Trending Videos