सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies in accident, one seriously injured

Deoria News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, one seriously injured
विज्ञापन
देसही देवरिया। बलियवा गांव के पास सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने आर्य प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रात में शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। हालांकि देर रात शव की पहचान होने पर परिजनोें को सूचना दी गई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर चम्पापुर के गनौली बाजार के रहने वाले आर्य प्रताप सिंह (22) महुआडीह थानाक्षेत्र के महुंअवा गांव में अपने मामा महेश सिंह के घर रहकर पढ़ाई करते थे। सोमवार को वह बाइक से किसी काम से देवरिया गए थे। उनके साथ बाइक पर सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव का एक साथी पीछे बैठा हुआ था। देर शाम को काम निपटा कर आर्य प्रताप सिंह घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक परसिया गांव के पास आर्य की बाइक सामने मिट्टी गिरा रही ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डाक्टरों ने आर्य प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात को शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। देर रात शव की पहचान होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आर्य के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। वह हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट पहने होते तो शायद इनकी जान बच जाती। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। आर्य की इस तरह हुई मौत से पिता जितेंद्र सिंह, माता मीरा देवी, छोटे भाई आर्दश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बलियवा गांव के पास रात को बाइक सवार दो युवक सामने ट्रॉली से टकरा गए। बाइक चालक आर्य प्रताप सिंह की मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed