सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSc student dies after being hit by a train

Deoria News: ट्रेन से कटकर बीएससी छात्रा की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSc student dies after being hit by a train
विज्ञापन
बैतालपुर/देवरिया। मंगलवार को भटनी-गोरखपुर रेल खंड पर बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया।
Trending Videos

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान अनिशा यादव (18) पुत्री विजय प्रताप यादव निवासी जिले के ग्राम फतेहपुर, थाना कोतवाली रुद्रपुर के रूप में हुई है। अनिशा देवरिया स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और अपने मामा नर्मदा यादव के यहां बेलडरिया, थाना गौरी बाजार में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनिशा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मामा के घर से सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। वहां से उसे दादा का इलाज कराने के लिए देवरिया स्टेशन से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ना था। उसने अपने दादा को फोन कर शाम को देवरिया स्टेशन पर मिलने की बात कही थी।
इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे वह गोरखपुर से देवरिया की ओर जा रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। करीब एक घंटे तक पहचान नहीं हो सकी। इस बीच घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड के जरिए किसी ने इसकी सूचना परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और जीआरपी मौके पर पहुंची, जहां का मंजर देख सभी स्तब्ध रह गए।
जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चार बहनों में सबसे बड़ी थी अनिशा : देवरिया। अनिशा चार बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी तीन छोटी बहनें अपनी मां के साथ गांव फतेहपुर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। पिता विजय प्रताप यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैंैं। मां इंदू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही दादा श्रीकृष्ण यादव और मामा नर्मदा यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed