सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Celebrate Holi with herbal colours and flowers: Uma Agarwal

हर्बल रंग और फूलों से मनाएं होली का आनंद : उमा अग्रवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi with herbal colours and flowers: Uma Agarwal
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखते हुए फूलों और हर्बल रंगों से होली मनाने के लिए नगरवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रहण लगने की वजह से होली बुधवार को मनाई जाएगी। बुधवार की सुबह श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराधा-कृष्ण और महादेव को अबीर गुलाल लगाकर होली के रंगोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। परंपरागत तरीके से होली शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से गाजे बाजे और अबीर गुलाल उड़ाते हुए निर्धारित मार्ग से निकलेगी। उमा अग्रवाल ने सभी नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि होली के दामन पर दाग न लगने पाएं। इसके लिए रोजेदारों पर रंग न फेंकें। होली आपसी भाईचारा और अहंकार पर विजय प्राप्त करने का प्रतीक है। हाईकोर्ट व शासन के निर्देशों का पालन करते हुए तेज आवाज में साउंड न बजाएं तथा किसी के ऊपर कीचड़ व गंदा न फेंकें, जिससे उत्साह के रंग में भंग पड़ जाए।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed