{"_id":"6a5fc1a644894c99da082a99","slug":"congestion-of-trucks-on-the-narayanpur-karahkol-route-due-to-traffic-diversion-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-187316-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मार्ग परिवर्तन से नारायणपुर-करहकोल मार्ग पर ट्रकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मार्ग परिवर्तन से नारायणपुर-करहकोल मार्ग पर ट्रकों की भीड़
Wed, 22 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कपरवार घाट स्थित उग्रसेन सेतु में होल होने के बाद हुए मार्ग परिवर्तन से रुद्रपुर की सड़कें काफी व्यस्त हो गई हैं। इससे नारायणपुर-करहकोल मार्ग पर ट्रकों की भीड़ बढ़ गई। इन मार्गों से होकर गाड़ियां बनारस, मिर्जापुर और सोनभद्र की ओर जा रही हैं।
इस कारण रुद्रपुर से होकर लोडर, कंटेनर, ट्रक और बड़ी गाड़ियों का रातभर आना-जाना हो रहा है। गाड़ियों की संख्या बढ़ने से नगर का बस स्टेशन, खजुहा और आदर्श चौराहा दिनभर जाम रहता है। पहले गौरी बाजार की ओर से आने वाली गाड़ियां रुद्रपुर बाईपास होकर मदनपुर होते हुए कपरवार घाट से निकलती थीं। अग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त हो जाने से देवरिया से बरहज होकर कपरवार घाट से निकलने वाली गाड़ियां भी रुद्रपुर से नारायणपुर असवनपार और करहकोल होकर बनारस से प्रयागराज और सोनभद्र जाने के लिए फोरलेन पकड़ रही हैं।
इन मार्गों पर ट्रकों का भीड़ बढ़ने से न सिर्फ जाम की समस्या बढ़ गई है, बल्कि सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। नारायणपुर-करहकोल मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को नगर में जाम की समस्या बढ़ने पर पुलिस ने पूर्वी बाईपास और मंदिर रोड पर बड़ी गाड़ियों का प्रवेश दिन में रोक दिया। तहसील स्थित पूर्वी बाईपास पर नो एंट्री के कारण ट्रकों की लाइन लग गई। व्यापारी संगम मोदनवाल, राजेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, अशोक मिश्रा आदि ने कहा कि मार्ग परिवर्तन से अचानक गाड़ियों की संख्या बढ़ने से नगर में जाम की समस्या बढ़ गई है। बड़ी-बड़ी गाड़ियों के आने-जाने से घंटों चौराहा जाम हो रहा है।
- इस संबंध में सीओ सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि रूट बदलने से रुद्रपुर में गाड़ियों की भीड़ बढ़ी है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस दिन में नगर से होकर जाने वाली बड़ी गाड़ियों को रोक कर रात में निकलने की व्यवस्था कर रही है।