{"_id":"6a5fc1554c4a46884a0375b7","slug":"heavy-vehicles-plying-on-restricted-routes-deoria-news-c-208-1-deo1022-187346-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन
Wed, 22 Jul 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। नगर के 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण रेलवे फाटक बंद रहने से प्रशासन ने भारी वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। इसके बावजूद ट्रक और बस चालक नियमों की अनदेखी कर बनकटा शिव से डुमरी होते हुए जिगिनी चौराहा के संकरे मार्ग से गुजर रहे हैं। बड़े वाहनों के इस प्रतिबंधित रास्ते पर संचालन से क्षेत्र में आए दिन जाम लगने के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ता जा रहा है।
भटनी नगर के बाईपास रोड स्थित 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। प्रशासन की ओर से देवरिया और अन्य स्थानों की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए नकहनी चौराहा, लल्लन चौराहा, खोरीबारी, सल्लहपुर, बनकटा शिव, वीरसिंहपुर, नूरीगंज बाजार होते हुए साहोपार तिराहे तक का वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है।
इसके बावजूद कुछ वाहन चालक दूरी और समय बचाने के लिए प्रतिबंधित जिगिनी-डुमरी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सड़क संकरी होने के कारण दो बड़े वाहनों का आमने-सामने निकलना मुश्किल हो जाता है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह इसी लापरवाही का परिणाम सामने आया। प्रतिबंधित मार्ग से गुजर रही एक यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक को साइड देने के प्रयास में सड़क किनारे खेत में पलट गई। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बच गए, मगर हादसे ने प्रशासनिक व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस के पलटने की जगह गहरी खाई या नाला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इसके अलावा छोटे वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है, मगरा अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए जिगिनी चौराहा पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।