सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Councillors' protest ends

Deoria News: सभासदों का खत्म हुआ धरना

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Councillors' protest ends
विज्ञापन
पडरौना। नगर पालिका परिषद कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक के बीच मांगों को लेकर हुई तनातनी के बीच बैठक स्थगित हो गई। इससे नाराज सभासद नगर पालिका कार्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए। मौके पर सीओ और कोतवाल पहुंचे और धरना खत्म कराने का प्रयास किया,लेकिन आक्रोशित सभासदों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। मामला बढ़त देख डीएम के निर्देश पर एएसडीएम मोहम्मद जफर देर रात को पहुंची और सभासदों का मांग पत्र लेने के बाद कहा कि सोमवार को सभासद डीएम से मिलकर अपनी बात रखेंगे और मांगों का निस्तारण कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सभासदों ने देर रात को धरना स्थगित कर दिया। इस दौरान अमतुल्लाह अंसारी, विपिन सिंह, बलवंत, सौरभ सिंह, पियूष सिंह, संजय चौधरी, क्यामुद्दीन, मैनुद्दीन, प्रमोद श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। एएसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि सभासदों का मांग पत्र लेकर धरना खत्म कराया गया। सोमवार को वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट में बुलाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed