सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged against husband, mother-in-law and sister-in-law for dowry harassment

Deoria News: पति, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband, mother-in-law and sister-in-law for dowry harassment
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति, सास और ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर के खिलाफ विदेश से वीडियो कॉल करके पिटवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

क्षेत्र के राजा बभनौली निवासी मोमाना खातून ने पटहेरवा पुलिस ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि इसकी शादी दो वर्ष पहले अकबर अली से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और सास दहेज की मांग करते हुए मारने पीटने लगे और प्रताड़ित करने लगे थे।लोक लाज के चलते कुछ नहीं बोलती नहीं थी,लेकिन 20 फरवरी को पति,सास और ननद मिलकर मारपीट किए और पीड़िता बेहोश हो गई। इसका उपचार एक निजी अस्पताल फाजिलनगर में हुआ आरोप है वहां से ससुराली फरार हो गए। थानाध्यक्ष धीरेंद राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed