सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Immediately report suspicious activities to the police: CO

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें : सीओ

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Immediately report suspicious activities to the police: CO
विज्ञापन
कसया। होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को थाना कसया परिसर में पीस कमेटी व डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
Trending Videos


बैठक की अध्यक्षता कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल और क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने की। एसडीएम ने त्योहार को आपसी सौहार्द के बीच मिलजुल कर मनाने का अपील किया। कहा कि किसी भी गांव में कौर समस्या उत्पन्न हो रही है तो तत्काल उसे अवगत कराएं। सीओ ने कहा कि दोनों त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की अफवाह, उकसावे या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीजे संचालकों को प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी दी गई। ध्वनि प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही साउंड सिस्टम चलाने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसओ कसया अभिनव मिश्रा, एसआई जीत बहादुर, गौरव श्रीवास्तव, दीपक प्रधान, सभासद पवन जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed