{"_id":"696fc900134820a0e0022479","slug":"demand-to-run-chaurichaura-express-in-the-evening-deoria-news-c-208-1-deo1022-173006-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चाैरीचाैरा एक्सप्रेस शाम में चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चाैरीचाैरा एक्सप्रेस शाम में चलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। गोरखपुर-अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस को शाम पांच बजे से चलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भटनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि यह ट्रेन रात में गोरखपुर से 11:30 बजे चलकर चौरीचौरा, गौरीबाजार, देवरिया, भटनी, सलेमपुर सहित अन्य स्टेशनों पर आधी रात के बाद पहुंचती है। इससे महिलाओं, छात्रों और बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन पकड़ने और यात्रा करने में भारी असुविधा होती है। समय में बदलाव से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी।
इसके अलावा ज्ञापन में बरहजिया को भटनी से बरहज के बीच चार फेरा चलाए जाने पर रेलवे प्रशासन के प्रति आभार जताया गया और इसे स्थायी किए जाने की मांग की गई। साथ ही बरहज रेलवे लाइन के दोहरीघाट तक विस्तार तथा भटनी से कुशीनगर के बीच नई रेल सेवा शुरू करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। संवाद
Trending Videos