सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Encroachment removed from under-construction bus stand, illegal house demolished

Deoria News: निर्माणाधीन बस स्टैंड से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध मकान ध्वस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from under-construction bus stand, illegal house demolished
सलेमपुर बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण को खाली करने पहुंची एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और तहसीलदार अलका - फोटो : नहर से युवक के शव को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में निर्माणाधीन बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से बने मकान को प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त करा दिया।
Trending Videos

अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड की बाउंड्रीवॉल का निर्माण बाधित हो रहा था, जिससे कार्य पिछले कई दिनों से रुका हुआ था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब बस स्टैंड के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, सलेमपुर में बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की पहल पर बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति मिली थी और कार्य प्रगति पर है। हालांकि परिसर के एक हिस्से में अवैध रूप से बने मकान के कारण बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। दो दिन पूर्व क्षेत्राधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है, लेकिन अतिक्रमण के चलते काम रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडेय के नेतृत्व में राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीम गठित कर मंगलवार को मौके पर पहुंची। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त करा दिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि मकान में रह रहे परिवार को मझौली राज स्थित कांशीराम आवास में शिफ्ट करा दिया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक परियोजनाओं में बाधा बनने वाले अतिक्रमण पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अब बस स्टैंड का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लोकार्पण की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed