फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against constable accused of rape.

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against constable accused of rape.
बरियारपुर (देवरिया)। वर्तमान में बरहज थाने में तैनात और पूर्व में बरियारपुर के करौंदी पुलिस चौकी पर तैनात रहे एक सिपाह पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर बरियारपुर पुलिस ने आरोपी सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिपाही गाजीपुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2020 में उसकी आरोपी सिपाही से फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जब उसने न्याय के लिए आवाज उठाई तो परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने बरियारपुर थाने और एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर बरियारपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही शैलेंद्र यादव निवासी बवाड़ा, पोस्ट भिखी चौराहा, थाना सुहवल, जिला गाजीपुर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस संबंध में सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पीड़िता को सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed