फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Five dead due to transformer burning

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से पांच दिन से ठप है दो गांवों में बिजली आपूर्ति

Sun, 26 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Five dead due to transformer burning
भाटपार रानी। विकास खंड के दो गांवों खरोहवा दूबे और मालीबारी का ट्रांसफाॅर्मर पिछले पांच दिन से जला हुआ है। इसके चलते करीब चार हजार की आबादी पांच दिनों से उमस भरी गर्मी में रह रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी शनिवार तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि ग्राम मालीबारी और खरोहवा दूबे का ट्रांसफाॅर्मर पांच दिन पहले हो रही गरज के साथ बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर जल गया था। पहले तो लोग मौखिक और बाद में उपकेंद्र भाटपार रानी जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराकर ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की, मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

गांव के दीपक जायसवाल, अमरजीत यादव, व्यास प्रसाद, मन्नू यादव, देवेन्द्र यादव, श्रीभगवान कुशवाहा, परमहंस प्रजापति आदि ने ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने पर उपकेंद्र पर धरना देने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed