{"_id":"6a6501cb7a016189710aba3b","slug":"sir-my-husband-will-kill-me-and-the-children-deoria-news-c-208-1-deo1014-187633-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साहब! पति मुझे और बच्चों को मार देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साहब! पति मुझे और बच्चों को मार देगा
Sun, 26 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शराबी पति की आदतों से तंग आकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाने पहुंची महिला ने कहा कि साहब पति मुझे और बच्चों को मार देगा।
वह रोजाना नशे की हालत में हम लोगों की पिटाई करता है। महिला के शिकायती पत्र पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
पचमा गांव निवासी रीता देवी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक लड़का 10 और लड़की 15 साल की है। पति शराबी है और नशे में गांव वालों को भी गाली देता है, मुझे भी मारता-पीटता रहता है। अपने दो बच्चों के परवरिश के लिए सब सहन करती हूं। पति ने जीना मुश्किल कर दिया है।
महिला ने बताया कि पहले उसने एक बार पुलिस में शिकायत की थी। इससे नाराज होकर पूरे परिवार को उसने पीटा था। कपड़े और सामान में आग लगा देता है।
खेत में धान की रोपाई कराई थी, जिसे उसने शराब के नशे में उखाड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी तारकेश्वर यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।