सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hindu Shakti Jagran Yatra started from Maghara, welcomed at many places

Deoria News: मगहरा से निकाली गई हिंदू शक्ति जागरण यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hindu Shakti Jagran Yatra started from Maghara, welcomed at many places
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के मगहरा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को चैत्र मास के नव संवत्सर पर हिंदू शक्ति जागरण यात्रा निकाली गई। जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में कार्यकर्ता जयघोष करते चल रहे थे। जबकि लोगों को धर्म के प्रति जागरूक कर रहे थे।
Trending Videos

सनातनी प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में हिंदू शक्ति जागरण यात्रा निकाला गया। जो दोहनी, सुकरौली, भोसिमपुर, चकरा उपाध्याय, शुकुलपुरा, भैदवां, अमांव काली मंदिर, पांडेय फुलवरिया, करोहियां, खोरी, महेन, कपरवार के रास्ते तहसील परिसर में पहुंची। जहां वकील श्रवण सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हिंदू शक्ति जागरण यात्रा का स्वागत किया। तत्पश्चात यात्रा शाम पांच बजे चेरो और बरठा पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। प्रमोद मिश्र ने कहा कि हिंदू शक्ति जागरण यात्रा का उद्धेश्य इस पावन युग में स्वार्थ-साधना की आंधी में चारित्रिक निर्माण और वसुधा के कल्याण को भूल रहे लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को वीरपुर मंदिर परिसर से यात्रा निकाली जायेगी। जो तीन दिनों तक जारी रहेगी। मौके पर कन्हैया दास, कृपाशंकर मिश्र, मानवेंद्र तिवारी, सतीश चौरसिया, अरूण सिंह, अनूप, मन्नू सिंह, प्रकाश मिश्र, कुंजबिहारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed