फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mulayam singh yadav First time came in 1978 and last time in 2013 in deoria

Mulayam Singh Yadav Death: मोहन सिंह के शव को कंधा देकर निभाया दोस्ती का फर्ज, अब खुद चले गए मुलायम

Tue, 11 Oct 2022 10:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

अंतिम बार देवरिया में 24 सितंबर 2013 को वह मोहन सिंह के निधन पर गौर जयनगर बरहज पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवाद का झंडा एक साथ लेकर सियासत के कई पड़ाव देखने वाले मोहन सिंह की अर्थी को कंधा देकर आखिरी सफर को भरे दिल से पूरा किया था।

विज्ञापन
Mulayam singh yadav First time came in 1978 and last time in 2013 in deoria
स्व.मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी - फोटो : DEORIA

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जिले से गहरा नाता रहा है, क्योंकि सपा का मजबूत आधार जनपद में रह चुका है। यहां के समाजवादी नेताओं ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने का कार्य किया है। सियासत के सफर ने पहली बार सहकारिता मंत्री रहते जनसभा की और अंतिम बार अपने साथी मोहन सिंह के शव को कंधा देने के लिए आए थे। सोमवार को वह खुद हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चले गए। उनके निधन पर जिले के सपा नेताओं में गहरा शोक है। अधिकतर बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


समाजवादी नेताओं का गढ़ माना जाने वाला जनपद मुलायम सिंह यादव के दिल में रचा-बसा था। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने गोरखपुर मंडल में देवरिया से की थी। पहली बार उन्होंने सहकारिता मंत्री रहते हुए 1978 में भटनी रेलवे स्टेशन पर जनसभा में हुंकार भरी थी। करीब 44 साल के दौरान मुलायम कई बार जिले में आए और सभा को संबोधित करने के अलावा अपने साथियों के घर जाकर चाय पी और भोजन किया। इसके कारण मुलायम से जिले के कई सपा नेताओं के गहरे रिश्ते हो गए थे।
विज्ञापन


अंतिम बार जिले में 24 सितंबर 2013 को वह मोहन सिंह के निधन पर गौर जयनगर बरहज पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवाद का झंडा एक साथ लेकर सियासत के कई पड़ाव देखने वाले मोहन सिंह की अर्थी को कंधा देकर आखिरी सफर को भरे दिल से पूरा किया था। पूर्व राज्य सभा सदस्य कनलता सिंह ने बताया कि उनकी बातें आज भी जेहन में हैं। उन्होंने कहा था कि आपने पिता खोया और मैंने अपना सच्चा साथी। मुझे दूसरा मोहन नहीं मिल सकता है। बुजुर्ग होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं भी कंधा दूंगा। यह सफर जिले में उनका अंतिम था। आज उनके निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। हमने एक पिता की तरह अभिभावक खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed