सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tempo drivers sent a seven-point demand letter to the Chief Minister.

Deoria News: टेंपो चालकों ने मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्री मांग पत्र

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tempo drivers sent a seven-point demand letter to the Chief Minister.
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर चलने वाले ऑटो रिक्शा ,टेंपो चालकों ने मुख्यमंत्री को सात सूत्री मांग पत्र भेजकर यातायात पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। चालकों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर 25 मार्च को आंदोलन करेंगे।
Trending Videos

सोमवार को संजय तिवारी, बबलू राय, बेचू जायसवाल, रमाशंकर, प्रद्युम्न तिवारी, इंद्रासन, करुणानिधि, संतोष कुमार, सुनील मद्धेशिया, अशोक सिंह, नंदलाल सहित अन्य चालकों ने मुख्यमंत्री समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि वे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से उनका काम प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि यातायात पुलिस ऑटो को पकड़कर कार्यालय में बंद कर देती है और बाद में अवैध धन लेकर छोड़ती है। साथ ही फर्जी चालान, गाली-गलौज और धमकी देने की भी शिकायत की गई है।
चालकों ने बताया कि उन्हें मालवीय रोड पर जाने से रोका जाता है, जिससे सवारियां नाराज होती हैं और उनकी आय घटती है। उन्होंने कहा कि वैध कागजात होने के बावजूद भी चालान किए जा रहे हैं, जिससे भय और असंतोष का माहौल है।
चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 25 मार्च को रामपुर कारखाना चौराहे से पैदल मार्च कर सुभाष चौक पहुंचकर टाउन हॉल के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed