सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The ROB on Gorakhpur Road will remain one-way from March 27 to April 20.

Deoria News: गोरखपुर रोड पर स्थित आरओबी 27 मार्च से 20 अप्रैल तक रहेगा वन वे

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The ROB on Gorakhpur Road will remain one-way from March 27 to April 20.
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-727ए) स्थित आरओबी पर मरम्मत कार्य के कारण 27 मार्च से 20 अप्रैल तक ट्रैफिक वन वे रहेगा। वियरिंग कोट और एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के चलते इस पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस अवधि में सलेमपुर की तरफ से आने वाले वाहन रुद्रपुर मोड़ से रुद्रपुर-गौरीबाजार होते हुए गोरखपुर जाएंगे। वहीं गोरखपुर से आने वाले वाहनों को पुल पार करने की अनुमति होगी।
Trending Videos

देवरिया शहर के बीच से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे गोरखपुर-देवरिया रेल मार्ग को पार करता है, जिस पर ओवरब्रिज है। इस ओवरब्रिज का पिछले महीने ही मरम्मत कार्य कराया जाना था, लेकिन वाहनों के दबाव को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया था। डीएम दिव्या मित्तल के साथ हुई लोक निर्माण विभाग, प्रशासन और पुलिस अफसरों की संयुक्त बैठक में पुल के मरम्मत अवधि के दौरान आवागमन काे सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों पर विचार किया गया। इसके बाद रूट डायवर्जन के साथ मरम्मत कार्य शुरू कराने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि सलेमपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को रूद्रपुर मोड़ से ही रुद्रपुर कस्बे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रामचक, रूद्रपुर बाइपास होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर और रामलक्षन मार्ग के रास्ते गौरी बाजार होकर गोरखपुर की ओर जाएंगे। वहीं गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन पूर्ववत मुख्य मार्ग (देवरिया आरओबी) से होकर देवरिया, सलेमपुर आदि के लिए जाएंगे। रूट डायवर्जन को प्रभावी बनाने के लिए पुल के दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

शहर के लोगों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प
गोरखपुर रोड ओवरब्रिज पर ट्रैफिक वन वे होने के चलते देवरिया कस्बा भी महीने भर के लिए दो हिस्से में बंटा रहेगा। ओवरब्रिज के दक्षिण के तरफ के लोगों को पुरवा चौराहे की तरफ जाने के लिए कसया रोड ओवरब्रिज पार कर बालाजी चौक, देवरही मंदिर के रास्ते पुरवा तिराहे की तरफ जा सकेंगे। वहीं सीसी रोड के परशुराम चौक से होते ही बीआरडीपीजी कॉलेज होते हुए गोरखपुर रोड पर पहुंचा जा सकता है।

इसके बाद सलेमपुर ओवरब्रिज की होगी मरम्मत
0 गोरखपुर रोड ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद सलेमपुर ओवरब्रिज की भी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। वहां ओवरब्रिज में होल होने की वजह से पिछले महीने ही दिक्कत आई थी। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अफसरों से मरम्मत कार्य के लिए कहा था। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर रोड के ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सलेमपुर में कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए 25 मार्च को अफसरों के साथ बैठक होगी, जिसमें रूट डायवर्जन के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed