सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The villagers of Janglipur submitted a memorandum to the MP for the construction of roads and drains.

Deoria News: जंगलीपुर के ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा सड़क-नाली निर्माण का ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 03 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Janglipur submitted a memorandum to the MP for the construction of roads and drains.
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जंगलीपुर (नयनगरपुरवा) के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने सोमवार को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल को सड़क और नाली निर्माण से संबंधित समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपने गांव की जनसमस्याओं के समाधान की तत्काल मांग की।
Trending Videos

ज्ञापन में ग्राम जंगलीपुर निवासी अली अहमद, ओमप्रकाश, अमित यादव, सूरज, दिलीप यादव, सुधा, केशव, रवि, शिवकुमार, सन्तराम, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव में वर्षों से कच्ची सड़क और जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाली की उचित व्यवस्था न होने के कारण आम जनता, बच्चे और बुजुर्ग रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे हालात में गांव के लोगों का जीवन विशेष रूप से प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में सांसद से अपील की गई कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द गांव में पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed