सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   They used to collect junk during the day and steal at night...five arrested

Deoria News: दिन में कबाड़ बीनते थे, रात में करते थे चोरी...पांच गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
They used to collect junk during the day and steal at night...five arrested
विज्ञापन
तरकुलवा। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बैटरियां, इनवर्टर, टुल्लू मोटर, एलइडी टीवी, हैंड पंप वह सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों के सामान बरामद किए हैं।
Trending Videos

चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र में सात फरवरी की रात सिंधावे निवासी रिंकू देवी के घर में और 14 मार्च को पिपरा बघडा महुआरी स्थित नेशनल कॉन्वेंट चिल्ड्रेन स्कूल में चोरी की वारदातें हुईं थीं। इन दोनों मामलों में स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग थाना क्षेत्र के मलघोट गांव के पास एक बैंक में चोरी की योजना बना रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में घेराबंदी कर मौके से एक बाल अपचारी समेत पांच लोगों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विशाल शाह निवासी भीखनपुर थाना रामपुर कारखाना, प्रेम कुमार निवासी राजामंडी थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी हाल मुकाम मालघोट बिरैचा थाना तरकुलवा, उपेंद्र उर्फ गुच्चू निवासी घटैला गाजी थाना कोतवाली, रोहित शाह निवासी भीखमपुरा थाना रामपुर कारखाना हाल पता मालघोट बिरैचा के रूप में बताई। इनके साथ एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार पलास, लोहे की छड़, पेचकस, रिंग और आरी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में कबाड़ बिनने के बहाने गांव की रेकी करते थे और रात में सुनसान घरों और स्कूलों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी के सामान को बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच बैटरी, दो एलइडी टीवी, एक हैंडपंप और चांदी के आभूषण बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed