{"_id":"697120f19968cdaf600b52f8","slug":"two-girl-students-riding-a-scooter-were-injured-after-being-hit-by-a-truck-deoria-news-c-208-1-deo1044-173127-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के पकड़ी नरहिया गांव में बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों का उपचार हुआ।
जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी अदिति शर्मा (20) पुत्री सिद्धेश्वर शर्मा और जिया कुमारी (20) पुत्री विनोद शर्मा निवासी नौतन बाजार जिला सिवान क्षेत्र के एक महाविद्यालय की छात्रा है। बुधवार को दोनों छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा देकर एक साथ इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी से वापस अपने घर जा रही थीं। पकड़ी नरहिया गांव के पास उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों छात्राएं घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल छात्राओं को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया।
इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि पीआरवी द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों छात्राओं को इलाज के लिए पीएचसी भेज दिया गया। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। संवाद
Trending Videos