{"_id":"69c195ea285d3447150b03f1","slug":"woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-trailer-deoria-news-c-208-1-deo1030-177660-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। रामपुर चौराहे के समीप सोमवार को बाइक से बेटे के साथ घर से बाजार जा रही महिला तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
ग्राम खैराबनुआ निवासी रीता देवी (48) पत्नी रंजीत अपने बेटे हितेश के साथ बाइक से गौरी बाजार कस्बे में सोमवार की दोपहर खरीदारी करने आई थी। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर रामपुर चौराहे के समीप पहुंचीं थी कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
महिला सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रेलर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार लाया गया। जहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जबकि बेटे को मामूली चोट लगी। सीएचसी पर उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चालक सहित ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।
Trending Videos