{"_id":"69f24ec99e970492e70db1c1","slug":"young-mans-health-deteriorates-under-suspicious-circumstances-dies-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-180614-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बे के वार्ड नंबर छह बांके लाल नगर निवासी राहुल पटेल (25) की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज देवरिया ले जाया गया। चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
राहुल की रास्ते में मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
लोगों के अनुसार युवक मुंह से झाग निकल रहा था और बेचैनी थी। अचानक तबीयत खराब होने और मौत का कारण लोग जहर खाना बता रहे हैं। राहुल की मौत से पत्नी तनु का रो-रो कर बुरा हाल था।
मुंबई में नौकरी कर रहे पिता रामप्रवेश गांव के लिए चल दिए हैं। एक वर्ष पूर्व राहुल की शादी हुई थी। वह कस्बे में पल्लेदारी करता था। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि राहुल पटेल को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत की सूचना है।
Trending Videos