सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Audio of Jasrathpur Station In-charge Behaving Rudely Goes Viral

Etah News: जसरथपुर थाना प्रभारी के अभद्रता करने का ऑडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Audio of Jasrathpur Station In-charge Behaving Rudely Goes Viral
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना प्रभारी विजय सिंह का ऑडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी पर एक युवक के साथ सीसीटीवी कैमरों का भुगतान मांगने पर गाली गलौज करने का आरोप है।
Trending Videos


पीड़ित राघवेंद्र का आरोप है कि क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को उससे कैमरे मंगाए गए थे। कैमरे उपलब्ध कराने के बाद उसको भुगतान नहीं किया जा रहा है। रुपये मांगने पर थाना प्रभारी ने उसको गाली गलौज कर थाने से भगा दिया। जिसकी रिकॉर्डिंग होने पर भी उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर किया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कहा जसरथपुर थाना क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के 16 मेगापिक्सल कैमरों की आवश्यकता थी, युवक ने 2 मेगापिक्सल कैमरे उपलब्ध कराए, जो उपयोगी नहीं थे, इसलिए उन कैमरों को लगाने के लिए युवक से मना कर दिया गया। बाद में युवक दिल्ली चला गया और वापस आने पर उसने फायरिंग की घटना कर दी। जिसमें वह क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कराने को दवाब बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed