सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike rider student injured in auto collision

Etah News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike rider student injured in auto collision
जलेसर-एटा मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। नगर के बाईपास पर ऑटो की टक्कर से जेएलएन कॉलेज का छात्र घायल हुआ है जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बिना नंबर प्लेट का ऑटो सहित भाग गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos


हादसे में घायल हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव कारकोली निवासी योगेश कुमार हुआ है जो एटा के जेएलएन कॉलेज का छात्र है। योगेश की दोपहर तीन बजे से परीक्षा थी इसलिए वह बुधवार को बाइक से कॉलेज जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाईपास स्थित अनाज मंडी के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने पर योगेश घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट होने पर बाईपास से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए, जो उसे चिकित्सक की सलाह पर आगरा ले गए हैं।
वाहन की टक्कर से तीन घायल
एटा। जैथरा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के भटासा निवासी बृजेश, पुत्री साधना और रोशनी के रूप में हुई है। बृजेश अपनी पुत्री साधना को उसकी ससुराल भभूति छोड़ने जा रहे थे। हनुमंता रोड के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed