सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cousin brother's bier was taken out before sister's doli

Etah News: बहन की डोली से पहले उठी ममेरे भाई की अर्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cousin brother's bier was taken out before sister's doli
मृतक अनार सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। बुआ के घर से वापस आ रहे युवक की बाइक कैंटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फुफेरी बहन की शादी की खुशी की जगह घर में मातम पसर गया। युवक फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वहीं से घर किसी काम से आ रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। बहन की डोली से पहले ही ममेरे भाई की अर्थी उठ गई।
Trending Videos

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नाथपुर निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को छोटी बहन का विवाह हुआ। इसमें शामिल होने के लिए बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी ममेरा भाई अनार सिंह (23) भी आया था। किसी काम से बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 12 बजे गांव लौट रहा था। उसी समय कोतवाली देहात क्षेत्र में वाहनपुर गांव के पास कैंटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अनार सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश ने बताया कि अनार सिंह चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता के साथ खेती में हाथ बटाता था। इसकी मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इसके अलावा बुआ के घर पर भी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed