{"_id":"698e18dee3b99be99207d74e","slug":"video-tight-security-on-kanwar-yatra-route-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, हाथी गेट से बड़े वाहन किए जा रहे डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ यात्रा मार्ग का एसएसपी ने किया निरीक्षण, हाथी गेट से बड़े वाहन किए जा रहे डायवर्ट
महाशिवरात्रि के मद्देनजर एटा में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के साथ थाना मिरहची, कोतवाली देहात, कोतवाली नगर और रिजोर क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता रखी जाए। शहर के हाथी गेट पर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई है। यहां से बड़े वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी भी सुनिश्चित कराई जाए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।