सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rampur lawyer's murder sparks outrage, demands for arrest of accused

Etah News: रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर उबाल, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rampur lawyer's murder sparks outrage, demands for arrest of accused
कलेक्ट्रेट ​स्थित जिला​धिकारी कार्यालय पर डीएम प्रेमरंजन सिंह को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्तागण। स्व - फोटो : 1
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सभागार में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की आपात बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट ने की। रामपुर में अधिवक्ता फारुक अहमद खां की जिला पंचायत में तैनात एक बाबू द्वारा सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
Trending Videos

बैठक में अधिवक्ताओं ने हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मृतक अधिवक्ता के परिजन को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने व प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई। संतोष कुमार ने कहा कि लगातार अधिवक्ताओं के साथ बढ़ रही घटनाएं बताती हैं कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून अब समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर अधिवक्ता फारुक अहमद खां के हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महासचिव राजीव शर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, अनिल कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार लोधी, सरिता कुमारी सहित अधिक संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed