{"_id":"693ef6f7baaf77794c02e53d","slug":"electricity-supply-was-cut-off-for-four-and-a-half-hours-leaving-people-without-water-etah-news-c-163-1-eta1004-143344-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साढ़े चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साढ़े चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप, पानी को तरसे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
220 केवी उपकेंद्र गंगनपुर पर मरम्मत का कार्य करते विद्युत कर्मचारी। स्रोत विद्युत निगम
विज्ञापन
एटा। जिले में रविवार को साढ़े 4 घंटे विद्युत व्यवस्था ठप रही। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक पानी की समस्या से जूझना पड़ा। पूरे शहर और 100 से अधिक गांवों में आपूर्ति बंद रही। सुबह 8 बजे कटौती के बाद दोपहर 12ः30 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तब लोगों को राहत मिली।
विद्युत निगम की ओर से रविवार को 220 केवीए उपकेंद्र गंगनपुर पर 160 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर रखा जा रहा है। इसके लिए 132 केवीए लाइन के जैकबस को खींचने का कार्य किया गया। इसकी वजह से 10 एमवीए एटा इंडस्ट्रीयल, अमांपुर, बागवाला, पिलुआ, रिजोर, 3 एमवीए मलावन, मेडिकल कॉलेज, यूपीएसआईडीसी, सकीट, जवाहर तापीय परियोजना, कोतवाली देहात, नगर पालिका परिषद, रेलवे रोड, ठंडी सड़क, सेंथरी आदि फीडरों से संबंधित शहर और कई गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विद्युत निगम की ओर से सुबह 8 बजे से 11ः30 बजे तक कटौती की घोषणा की गई थी लेकिन दोपहर 12ः30 बजे तक विद्युत कटौती हुई। इसकी वजह से लोगों को सबसे अधिक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार को अवकाश होने की वजह से घरों में नहाने, कपड़े धोने का काम सबसे अधिक किया जाता है लेकिन बिजली नहीं आने की वजह से लोग पानी के लिए तरस गए। आसपास लगे हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। जहां से पानी भरकर घर लाए। कुछ घरों में तो पानी नहीं होने की वजह से खाना बनाने तक की समस्या रही। दोपहर 1 बजे के बाद बिजली आई तो लोगों को राहत मिली।
नगर पालिका की जलापूर्ति भी नहीं हुई
जिले के विभिन्न फीडरों से सुबह 8 बजे विद्युत आपूर्ति का संचालन बंद कर दिया गया। इसकी वजह से नगर पालिका परिषद के लगे ओवरहैड टैंक भी नहीं भर सके। लोगों को सुबह की जलापूर्ति नहीं मिल सकी। कांशीराम कॉलोनी में लोग हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाते रहे। वहीं शहर के लोगों को नगर पालिका परिषद की जलापूर्ति न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोहल्ले में सुबह 8 बजे लाइट चली गई थी जिससे पानी की किल्लत का सामना करना पड़। दोपहर 12ः30 बजे के बाद लाइट आई तब जाकर कार्य हो सके। - रिषभ चौहान, जीटी रोड
सुबह से बिजली नहीं आई जिसकी वजह से घर में कोई काम नहीं हो सका। पानी नहीं होने की वजह से छत पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। - अवधेश वर्मा, कुसाढ़ी
रविवार सुबह 8 से दोपहर 11:30 बजे तक 220 केवीए उपकेंद्र गंगनपुर पर 132 केवीए लाइन पर कार्य किया जाना था लेकिन कार्य में करीब एक घंटे का समय अधिक लगा। इसकी वजह से शटडाउन रहा। कार्य पूरा होने के तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। -सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
Trending Videos