सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS lady gunshot misteriously

Etah News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के पेट में लगी गोली

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS lady gunshot misteriously
विज्ञापन
एटा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिजोरी गांव में मंगलवार को एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घर के भीतर ही उसे गोली लगी। घायल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। उसे आगरा रेफर किया गया है।

गांव निवासी गोपाल ने बताया कि उसकी चाची खुशबू पत्नी रोहन सिंह (30) घर पर थी। पति के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। खुशबू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। गोली की आवास से आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला। गोली कहां से चली और किन परिस्थितियों में महिला को लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। डॉक्टर के अनुसार 12 बोर की छर्रे उसके पेट और बाह में लगे है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि महिला के घर में गोली लगने की बात परिजनों ने बताई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed