सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS person drowned

Etah News: कलश विसर्जन में गया युवक नहर में डूबा, तलाश जारी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS person drowned
देवेश कुमार फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
सकीट। आसपुर मार्ग पर बाबली नहर में युवक के डूबने पर क्षेत्र में भगदड़ मच गई। युवक के नहर में डूबने की खबर पर सैकड़ों ग्रामीण नहर पर पहुंच गए और रोड पर जाम लगा दिया। सीओ सकीट नीतिश गर्ग के समझाने और युवक की तलाश कराने पर ग्रामीण दो घंटे बाद जाम से हटे। अंधेरा होने पर रेस्क्यू बंद होने पर भी ग्रामीण रातभर युवक की तलाश में जुटे रहे।

क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सराय में आठ जून को श्रीमद्भागवत कथा शुरु हुई थी। कथा के समापन पर मंगलवार की सुबह कलश विसर्जन को आसपुर मार्ग स्थित बाबली गांव स्थित नहर पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पहुंचे। गांव के देवेश भी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ गया था। नहर में नहाते समय देवेश डूब गया, देवेश को नहर में डूबता देख लोगों के होश उड़ गए। उसे बचाने को वहां मौजूद कुछ लोग नहर में उतरे, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सके। कुछ ही देर में इसकी खबर फैलने पर क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग नहर पर पहुंच गए। क्षेत्र के अनेक तैराक युवक देवेश की तलाश में नहर में कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन घंटे बाद भी देवेश का सुराग न लगने पर ग्रामीण भड़क गए और रोड पर जाम लगा दिया। खबर पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नीतिश गर्ग, एसएचओ विदेश राठी ने ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खुलवाया। दो घंटे तक रोड जाम रहने पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। क्षेत्राधिकारी ने पहल करते हुए रेस्क्यू टीम बुलाकर देवेश की तलाश शुरु कराई है। स्टीमर और अन्य साधनों के साथ देवेश की खोज में जुटी रेस्क्यू टीम देर शाम तक देवेश को तलाश नहीं कर पाई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। शाम को पहुंची रेस्क्यू टीम अधिक समय तक देवेश की तलाश नहीं कर सकी। अंधेरा होने पर टीम को रेस्क्यू बंद करना पड़ा। टीम के रेस्क्यू बंद करने पर भी परिजन एवं ग्रामीण देवेश की तलाश में टॉर्च की रोशनी के सहारे रात भर उसे नहर में तलाशते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed