सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ETAH NEWS samajwadi party

Etah News: आरक्षण घोटाले के मुद्दे पर सपा का हमला, 2027 में बदलाव का दावा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ETAH NEWS samajwadi party
प्रेस वर्मा के दौरान सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी व  अन्य पदा​धिकारी। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
एटा। सपाईयों ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सरकार पर आरक्षण व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की ओर से प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था के साथ बड़े पैमाने पर खिलवाड़ किया गया है जिससे आरक्षित वर्ग के युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा है।

जिलाध्यक्ष परवेज़ ज़ुबैरी ने दावा किया कि वर्ष 2019 से 2026 तक प्रदेश में विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित 22 भर्तियों में आरक्षित वर्ग के हजारों पदों में अनियमितताएं हुई हैं। उनके अनुसार कुल 11,514 आरक्षित पद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती में 7,933, एडेड जूनियर हाईस्कूल भर्ती में 547, लेखपाल भर्ती में 960 व पशु चिकित्सक भर्ती में 81 पदों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप लगाया कि अन्य भर्तियों में भी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों की अनदेखी की गई है। सपा जिलाध्यक्ष ने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। वहीं स्मार्ट मीटर योजना को जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसकी भी आलोचना की। कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। साथ ही दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बदलाव का फैसला करेगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। रंजीत सिंह यादव, जसवीर सिंह, सत्यवीर सिंह दिवाकर, जमशेद आलम, सरफराज, विनोद यादव, रविंद्र सिंह, संदीप यादव, सतेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रजापति, धीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रजापति समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed