सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Progress of Health Services Found Unsatisfactory; DM Expresses Displeasure

Etah News: स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति मिली खराब, डीएम ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Progress of Health Services Found Unsatisfactory; DM Expresses Displeasure
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों, योजनाओं तथा वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी कार्य और वित्तीय प्रस्ताव समय से समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं जिससे पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे जनता से जुड़ा विभाग है इसलिए सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व जिम्मेदारी से करें। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हर हाल में सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा में 70 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों के कार्ड लक्ष्य के मुकाबले कम पाए जाने सुधार करने को कहा। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत पात्र परिवारों को 5 लाख तक का निशुल्क उपचार मिलता है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं होगी। सभी पीएचसी व सीएचसी पर साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, रंगाई-पुताई समेत सभी आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed