{"_id":"69d006149ecb5a27c7059f26","slug":"warning-of-protest-against-the-arbitrariness-of-schools-etah-news-c-163-1-eta1003-148652-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूलों की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। भाकियू (किसान) की बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में 27 अप्रैल को तहसील पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बैठक में यूनियन के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य रूप से लागू किये जाने की मांग की है। जिससे बच्चों के अभिभावकों का शोषण न हो।
निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गहला में हुई बैठक में पवन ठाकुर ने निजी स्कूलों के संचालकों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा स्कूल प्रबंधन समिति अपने निजी स्वार्थ के लिए बाहरी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को अनिवार्य कर लोगों का शोषण कर रही है।
उन्होंने कहा पहले बच्चे आपस में पुस्तकें बदल लिया करते थे, लेकिन अब हर साल कोर्स बदल दिए जाने पर बच्चों के माता-पिता परेशान हैं। बैठक में सतेंद्र सिंह, जीपी सिंह, कर्मवीर यादव, नीटू शर्मा, हरिओम मिश्रा, मुकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos