सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   25 crore budget approved for development works

Etawah News: विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ के बजट को हरी झंडी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 crore budget approved for development works
विज्ञापन
निवाड़ीकला। क्षेत्र पंचायत महेवा की सोमवार को हुई खुली बैठक में आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास का खाका खींचा गया। ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे की अध्यक्षता और सांसद जितेंद्र दोहरे की उपस्थिति में करीब 25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पारित किया गया। इसमें पांच करोड़ रुपये वित्तीय मद से और 19.72 करोड़ रुपये मनरेगा के लेबर बजट के रूप में स्वीकृत किए गए।
Trending Videos

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी ने पिछली कारर्वाई और विगत वर्षों के विकास कार्यों का ब्योरा पढ़ा जिसकी सदन ने सर्वसम्मति से पुष्टि की। पंचायत कल्याण कोष के तहत एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने कल्याण कोष, शौचालय निर्माण और मातृभूमि योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं ग्राम विकास के तहत एडीओ कृषि हर्ष कुमार और एडीओ ग्राम विकास प्रवीण कुमार शाक्य ने विभागीय योजनाओं को पटल पर रखा। वहीं एनआरएलएम के तहत बीएमएम आशुतोष सिंह ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनुराग दोहरे ने पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक 60 वाटर कूलर, 75 नालों का निर्माण और 120 इंटरलॉकिंग सड़कों का जाल बिछाया गया है।
इसके साथ ही हाईमास्ट, सोलर और एलईडी लाइटों से गांवों को रोशन किया गया। जिला पंचायत सदस्य फर्याद भारती और जेपी दोहरे ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के सामने प्रमुखता से रखा। वहीं, बीडीसी देवेंद्र यादव ने महेवा सब्जी मंडी वाली गली की मरम्मत और नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed