{"_id":"69936617a942671bc50518d7","slug":"players-will-showcase-their-talent-in-the-international-taekwondo-championship-etawah-news-c-216-1-etw1004-137902-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। काठमांडू में मंगलवार से आयोजित होने वाली चौथी माउंट एवरेस्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप (जी-1 ओलंपिक रैंकिंग) में जिले के छह प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। यह पहला मौका है जब जनपद के इतने खिलाड़ी एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु यादव और प्रशिक्षकों ने बताया कि इस चैंपियनशिप में दुनिया भर के लगभग 150 देशों के दिग्गज एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ा अभ्यास किया है। सह-सचिव हरगोविंद सिंह ने बताया कि खिलाड़ी दो अलग-अलग आयु वर्गों में अपना कौशल दिखाएंगे। इनमें कैडेट वर्ग में प्रियदर्शन शाक्य (12 वर्ष) - अंडर 33 किग्रा भार वर्ग में शामिल होंगे। इसके साथ ही ओम शर्मा (10 वर्ष) - अंडर 37 किग्रा भार वर्ग, वैष्णवी यादव (13 वर्ष) - अंडर 41 किग्रा भार वर्ग में शामिल होंगी।
जूनियर वर्ग में शौर्य सिंह (16 वर्ष) - अंडर 48 किग्रा भार वर्ग, आयुष सिंह (14 वर्ष) - अंडर 51 किग्रा भार वर्ग और जैस्मिन चौहान (16 वर्ष) - अंडर 42 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। जिला मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता, सह-सचिव रोहित द्विवेदी और मैनेजमेंट प्रमुख श्यामजी सक्सेना ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Trending Videos