सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   56 players participated in the five-day trial.

Etawah News: पांच दिवसीय ट्रायल में 56 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
56 players participated in the five-day trial.
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे विभिन्न खेलों के ट्रायल गुरुवार को संपन्न हो गए। पांच दिन तक चले परीक्षण में कुल 56 खिलाड़ी प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए पहुंचे। चौथे दिन सबसे अधिक संख्या में खिलाड़ी आए। बुधवार को सुबह 10 बजे से क्रिकेट का ट्रायल शुरू हुआ। इसमें कुल 28 खिलाड़ी शामिल हुए। शारीरिक परीक्षण में 15 खिलाड़ी सफल हुए तो 13 असफल हुए। सफल अभ्यर्थियों को मंडल स्तर के ट्रायल के लिए हरी झंडी मिल गई। पांच दिन में कुल 43 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
Trending Videos




पांच दिवसीय परीक्षण में हॉकी में पांच बालक, दो बालिकाएं, फुटबॉल में दो बालक, बैडमिंटन में एक बालक व एक बालिका, हैंडबॉल में चार बालक व चार बालिकाएं, बॉक्सिंग में पांच और जूडो में चार बालक मंडल स्तर के ट्रायल के लिए पास हुए। अंतिम दो दिन चार खेलों के लिए ट्रायल संपन्न हुआ। इसमें क्रिकेट के लिए 28, जूडो के लिए चार, बॉक्सिंग के लिए चार और हैंडबॉल के लिए भी सात खिलाड़ी परीक्षण के लिए उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किशोर वर्ग के लिए चार तो गुरुवार को किशोरी वर्ग में तीन बालिकाएं पहुंची। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार शाम तक सभी खेलों के लिए कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें पांच दिन तक अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हुए। गुरुवार को परीक्षण के अंतिम दिन बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स के लिए किशोरियों का परीक्षण होना था, लेकिन सिर्फ हैंडबॉल के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ी परीक्षण देने पहुंचे। ट्रायल के लिए वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया बुधवार शाम तक जारी रही। प्रथम चरण के चयनित खिलाड़ी की सूची क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कानपुर को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed