सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A young man died after being electrocuted while connecting wires.

Etawah News: तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आए युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted while connecting wires.
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम रतनगढ़ में देवी जागरण की तैयारी के दौरान तार जोड़ते वक्त करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की मध्य रात्रि की है। युवक के चाचा की गुरुवार को बरात भी जानी है।
Trending Videos

ग्राम रतनगढ़ निवासी अजय कुमार (20), चाचा सुखबीर सिंह की गुरुवार को जाने वाली बरात के चलते घर पर आयोजित देवी जागरण की तैयारियों में जुटा था। मंगलवार रात करीब 12 वह बिजली का तार जोड़ रहा था तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान किसी को उसकी चीख तक सुनाई नहीं दी। काफी देर बाद जब वह अचेत अवस्था में गिरा मिला, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता जयप्रकाश मजदूर हैं। वह स्वयं दिव्यांग था। मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed