सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Banks are running out of cash, leaving customers in a fix.

Etawah News: बैंक में भी रोकड़ खत्म, ग्राहक बनेंगे चकरघिन्नी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Banks are running out of cash, leaving customers in a fix.
विज्ञापन
चकरनगर। जिला सहकारी बैंक की चकरनगर शाखा में बुधवार को रोकड़ खत्म होने से लेनदेन पूरी तरह ठप हो गया जिससे दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाता धारकों का आरोप है कि बैंक में अक्सर नकदी की कमी बनी रहती है जिस कारण उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
Trending Videos


बैंक शाखा पर कस्बा सहित राजपुर, डिभौली, भरेह, ददरा, सगरा, फूटाताल, गढ़ीमंगद, तेजपुरा, कुंदौल और पालीघार समेत करीब 80 गांवों के लोग निर्भर हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही बैंक लेनदेन के लिए पहुंच लेकिन नकदी न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। दिन भर इंतजार के बाद भी शाम तक जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो ज्यादातर मायूस होकर लौट गए। ग्राहकों ने बैंक प्रशासन से नकदी की नियमित व्यवस्था किए जाने की मांग की है जिससे उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



गढ़ीमंगद निवासी कौशलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि वह मां मुन्नी देवी के खाते से 25 हजार रुपये निकलवाने के लिए सुबह से चेक लेकर बैंक में बैठे रहे लेकिन रुपये नहीं मिले। उन्हें बेटे की पढ़ाई के लिए रुपये भेजने थे, लेकिन 20 किलोमीटर दूर से आने के बावजूद निराश होकर लौटना पड़ रहा है।


चीते की मड़ैया निवासी विश्वनाथ ने बताया कि ढाई घंटे खड़े रहने के बाद भी रुपये नहीं निकले। उन्हें बाजार से गेहूं काटने के लिए बारदाना खरीदना था। बैंक से रुपये न निकलने से पूरा काम प्रभावित हो गया है।






बुधवार को छोटे किसानों का भुगतान हुआ है। बड़े खाता धारक के लिए रुपये कम पड़ गए थे जिससे खाताधारकों को असुविधा हुई।



उदयवीर सिंह, बैंक मैनेजर





मांग के अनुसार सभी बैंक में हेड ब्रांच से रोकड़ भेजी जाती है, हो सकता बैंक ने कम मांग भेजी होगी। इसको लेकर वह महाप्रबंधक से बात करेंगे और आगे से किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
कमलेश वर्मा, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed