सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sanitation worker couple beaten for not picking up cow dung

Etawah News: गोबर न उठाने पर सफाई कर्मी दंपती को पीटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker couple beaten for not picking up cow dung
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला टीला खुशालपुर में बुधवार तड़के गोबर न उठाने पर सफाई कर्मी की पिटाई कर दी गई। इसकी सूचना मिलते ही नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दंपती ने थाने में तहरीर दी।
Trending Videos


कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी पीड़िता सफाई कर्मी मिथलेश व उनके पति अश्वनी कुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि नगर पालिका की ओर से लगाई गई ड्यूटी के अनुसार दोनों कस्बा के मोहल्ला टीला खुशालपुर में बुधवार सुबह साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उसी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने पालतू जानवर का गोबर साफ करने की बात कही। इन्कार करने पर उक्त व्यक्ति व उसके परिजनों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद ही पालिका में तैनात करीब 24 से अधिक सफाई कर्मचारी आक्रोशित होकर कार्यालय पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पालिका अध्यक्ष पुत्र सार्थक यादव व पालिका कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पीड़ित दंपती ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed