सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A pair of hyenas was locked in a room

Etawah News: लकड़बग्घों के जोड़े को कमरे में किया बंद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A pair of hyenas was locked in a room
विज्ञापन
इटावा। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिक्सी मंदिर के पीछे रविवार रात लकड़बग्घों का जोड़ा दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए जोड़े को एक कमरे में बंद कर दिया ताकि किसी तरह की जनहानि न हो सके। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि आसपास के जंगलों से भटककर जंगली जानवर अक्सर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। उधर, डीएफओ विकास नायक ने बताया कि लकड़बग्घों के देखे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। मौके पर टीम को भेजकर उन्हें जंगल में छुड़वा दिया गया था। इससे पहले भी एक लकड़बग्घा 22 ख्वाजा सड़क पर कुछ दिन पहले रोजेदारों ने देखा था। इससे लोग अंधेरे में जाने से डरने लगे हैं। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed