सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A six-foot python entered the engineering college hostel.

Etawah News: इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास में घुसा छह फुट का अजगर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A six-foot python entered the engineering college hostel.
विज्ञापन
इटावा। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कल्पना चावला महिला छात्रावास में शुक्रवार देर शाम अजगर घुस गया। करीब छह फुट लंबे इस अजगर को देखकर इंजीनियरिंग की छात्राओं में दहशत फैल गई। छात्राओं ने डर के मारे अपने कमरों के दरवाजे बंद कर लिए और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची सर्प मित्र की टीम ने करीब ढाई घंट की मशक्कत के बाद फर्श तोड़कर अजगर को निकाला। तब जाकर छात्राओं ने राहत की सांस ली। डीन डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि अजगर के निकलने के बाद सभी छात्राएं अब सुरक्षित हैं। उन्होंने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। रेस्क्यू टीम लीडर आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह पाइथन मोलुरुस प्रजाति का अजगर था जिसका वजन 10 किलो के आसपास होता है। फिलहाल अजगर को जंगल में छोड़ा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed