{"_id":"69da93f424b226f01b093f85","slug":"send-notice-to-schools-with-zero-admissions-dm-etawah-news-c-216-1-etw1004-140865-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो एडमिशन वाले स्कूलों को भेजें नोटिस : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो एडमिशन वाले स्कूलों को भेजें नोटिस : डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान बेसिक शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसे केवल कागजी औपचारिकता न समझें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है उनकी सूची बनाकर संबंधित बीईओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
बैठक में बताया गया कि सत्र 2026-27 के तहत अब तक 4419 नामांकन हो चुके हैं। शारदा अभियान की समीक्षा करते हुए बसेहर क्षेत्र में शून्य प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों से जोड़ें। मिड-डे मील की समीक्षा के दौरान चकरनगर में 82.39 प्रतिशत उपस्थिति मिलने पर उन्होंने वास्तविक सत्यापन के आदेश दिए।
कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का लर्निंग आउटकम मात्र 40 प्रतिशत मिलने पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक अधिकारी स्वयं रुचि नहीं लेंगे, तब तक सुधार संभव नहीं है। उन्होंने आंगनबाड़ी के पांच वर्ष के बच्चों को रेडिनेस कार्यक्रम के जरिए सरकारी स्कूलों में लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वे निजी स्कूलों की ओर न जाएं। (संवाद)
Trending Videos