{"_id":"69da933f2fe7a847350ca6d9","slug":"doctors-are-needed-due-to-the-abundance-of-prescriptions-etawah-news-c-12-1-knp1024-1486111-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पर्चो की भरमार पर डॉक्टरों की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पर्चो की भरमार पर डॉक्टरों की दरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
50 शैया अस्पताल के तीन डॉक्टर अवकाश पर तो दो बिना बताए अवकाश पर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बकेवर। कस्बे का 50 शैया अस्पताल लगातार डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में मात्र एक चिकित्सक डॉ. संदीप गुलाटी ने मरीजों को इलाज दिया। ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं था। वहीं इमरजेंसी में डॉ. पुष्पेंद्र ने मरीजों को उपचार दिया। डॉक्टरों कमी के कारण मरीजों अक्सर बिना इलाज के लौटना पड़ता है।
शुक्रवार को अस्पताल में 200 मरीज नए पर्चे के व 100 मरीज पुराने पर्चे के उपचार कराने पहुंचे। इन मरीजों को ओपीडी में डॉ. संदीप गुलाटी ने उपचार दिए। सीएमएस ने 83 मरीजों को उपचार दिए। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के न होने से सीएमएस ने बच्चों को उपचार दिए तो वहीं अन्य मरीजों को इमरजेंसी में तैनात डॉ. पुष्पेंद्र ने इलाज दिया।
इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचे कस्बा निवासी रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर के न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि तीन डॉक्टर अवकाश पर हैं तो वहीं दो डॉक्टर बिना बताए गैरहाजिर हैं। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सीएमओ व शासन से कई बार मांग की है लेकिन अभी तक एक भी चिकित्सक नहीं मिला है।
Trending Videos