{"_id":"697f9d032cc2f570c00a446f","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-490-lakh-on-the-pretext-of-friendship-on-social-media-etawah-news-c-216-1-etw1002-137161-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने महिला से 4.90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बहाने महिला से 4.90 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला को गिफ्ट भेजने और एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा देकर की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सोशल मीडिया पर एक महिला से दोस्ती करके 4.90 लाख की रुपये की ठगी कर ली गई। महिला को गिफ्ट भेजने और एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा देकर जालसाजों ने उनसे रुपये मंगवाए थे। महिला ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 28 दिसंबर 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक अनजान व्यक्ति की प्रोफाइल लाइक की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और महिला ने अपनी निजी जानकारी साझा कर दी। आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए उनका भरोसा जीता।
बातचीत के दो दिन बाद आरोपी ने वीडियो कॉल पर एक गिफ्ट दिखाया और कहा कि प्रमोशन मिलने के कारण वह यह गिफ्ट भेज रहा है। कुछ समय बाद ठगों ने महिला को फोन कर बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका गिफ्ट कस्टम में रोक लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए पैसे देने होंगे।
इस दौरान जालसाज ने फोन कॉल कर बताया कि वह भारत आते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रताड़ना से बचाने के नाम पर महिला पर भावनात्मक दबाव बनाया गया और अलग-अलग मोबाइल नंबरों व क्यूआर कोड पर पैसे जमा कराने के लिए कहा गया।
महिला आरोपी की बातों में आकर अपने जेवर बेच दिए और डाकखाने में चल रही अपनी आरडी भी तुड़वा दी। उन्होंने लखना के विभिन्न जनसेवा केंद्रों के माध्यम से और अपने बैंक खाते से किस्तों में पैसे ट्रांसफर किए। इस तरह कुल मिलाकर महिला से लगभग 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की गई। ठगी का अहसास होने पर महिला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना, इटावा में शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos