सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fog delays over 20 trains by hours

Etawah News: कोहरे से 20 से अधिक ट्रेनें घंटों लेट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fog delays over 20 trains by hours
विज्ञापन
फोटो 21: इटावा जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
Trending Videos

ऊंचाहार सात घंटा तो गोमती ने यात्रियों को साढ़े पांच घंटे कराया इंतजार
-कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई रेल यात्रियों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और मैदानी इलाकों में छाए घने कोहरे ने रेल यातायात की कमर तोड़ दी है। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार बुरी तरह प्रभावित हुई है। रविवार को अप और डाउन ट्रैक पर 20 से अधिक प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच ट्रेनों के घंटों लेट होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हुई। इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए। वेटिंग रूम हाउसफुल होने के कारण कई यात्री खुले आसमान के नीचे बेंचों पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर दिखे। सबसे अधिक ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटा, गोमती एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे और फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से इटावा स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कोहरे के दौरान गति सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले मोबाइल पर ट्रेनों की यथास्थिति देखकर ही यात्रा करें, ताकि ठंड में उन्हें प्लेटफार्म पर ट्रेनों का घंटों इंतजार न करना पड़े।
इसके अलावा संगम एक्सप्रेस एक घंटा 14 मिनट, प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा, कैफियत एक्सप्रेस एक घंटा नौ मिनट, वैशाली एक्सप्रेस दो घंटा तीन मिनट, देहरादून-सूबेदारगंज एक घंटा दो मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटा 40 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस एक घंटा, मगध दो घंटा 20 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटा पांच मिनट, मरुधर एक्सप्रेस एक घंटा तीन मिनट आदि ट्रेनें भी घंटों देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed